राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-6

राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-6

1. मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा (Food Packet)

  • 1 करोड़ NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) परिवारों को निःशुल्क राशन।
  • प्रतिमाह एक-एक किलो दाल, चीनी, नमक, एक लीटर खाद्य तेल तथा मसालें।
  • खर्च लगभग 3000 करोड़ रूपये।
  • घोषणा-बजट 2023-24

2. मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना

  • 18-35 आयु वर्ग हेतु।
  • मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत 10 प्रतिशत (पुरूष) व 15 प्रतिशत (महिला) को मार्जिन मनी दी जाएगी जो 5 लाख रूपये की सीमा तक होगी।
  • घोषणा-बजट 2023-24

3. विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना

  • आवश्यक किट/उपकरण 5-5 हजार रूपये।
  • प्रदेश के 30 हजार हस्तशिल्पी को अपने उत्पादों के विपणन हेतु 10-10 हजार रूपये सहायता।
  • घोषणा-बजट 2023-24

4. महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी इनकम योजना

  • प्रदेश के सभी परिवारों को 125 दिवस प्रतिवर्ष रोजगार गारंटी।
  • वृद्ध/दिव्यांग/एकल नारी होने पर न्यूनतम एक हजार रूपये महिना पेंशन।
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रति परिवार 100 की जगह 125 दिवस का रोजगार प्राप्त कर सकेगा।
  • 75 वर्ष की उम्र से कम वाले वृद्धजन जिन्हें पहले 750 रूपये पेंशन मिलती थी वो अब 1000 रू. होगी।
  • घोषणा-बजट 2023-24

5. मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना

  • 100 करोड़ रूपये राशि।
  • बिना प्रार्थना पत्र Auto DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा।
  • 7 दिनों में 200 रूपये प्रतिदिन से कुल 1400 रूपये की सहायता ।
  • पात्र पंजीकृत श्रमिक व स्ट्रीट वेंडर्स।
  • घोषणा-बजट 2023-24
  • महंगाई राहत कैम्प
  • तिथि – 24 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023
  • समय- सोमवार से शनिवार (10:00 AM – 6:00 PM)
  • राजस्थान मंहगाई राहत कैम्प 2023 की 10 जनकल्याणकारी योजनाएं-

 

क्र.स योजना का नाम लाभ प्रांरभ की तिथि
1. LPG सब्सिडी (500 रूपयें में सिलेंडर) 24 अप्रैल 2023
2. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू कनेक्शन को 100 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त 1 जुलाई 2023
3. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि कनेक्शन को 2000 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त 1 जून 2023
4. मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना 1 मई 2023
5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (न्यूनतम 1000 रू पेंशन प्रतिमाह) 1 जून 2023
6. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (बीमा राशि 25 लाख रूपये) 24 अप्रैल 2023
7. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (बीमा राशि 10 लाख रूपये) 24 अप्रैल 2023
8. मनरेगा (125 दिन रोजगार) 24 अप्रैल 2023
9. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (125 दिन रोजगार) 24 अप्रैल 2023
10. मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना अधिकतम 2 पशु हेतु रू 40,000 प्रति पशु) जुलाई 2023
  • बाड्य सहायतित परियोजनाएँ
    राज्य में बाहय संस्थानों के सहयोग से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 परियोजनांए क्रियान्वित की जा रही है।
  • प्रमुख संस्थान जिनके सहयोग से सिचाई, जलापूर्ति वानिकी, सड़क, शहरी विकास आधारभूत संरचना एवं ऊर्जा आदि में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है-
    (1) विश्व बैंक
    (2) जापानी अन्तर्राष्ट्रीय को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA)
    (3) एशियन विकास बैंक (ADB)
    (4) एजेंसी फ्रेन्चाइज डी डवलपमेन्ट (AFD)
    (5) KFW (जर्मन एजेंसी)
    (8) न्यू डवलपमेंट बैंक (NDB)
    (7) एशियन आधारभूत निवेश बैंक (AIIB)
  • प्रमुख 10 परियोजनाएँ
    (1) राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम सहयोग – ADB (एशियाई विकास बैंक) क्षेत्र 5 शहर (टोंक श्री गंगानगर, झुंझुनूं, पाली, भीलवाड़ा)
    (2) राजस्थान मध्यम नगरीय क्षेत्र विकास परियोजना सहयोग – ADB (एशियाई विकास बैंक) समय- जनवरी 2021 से नवम्बर 2027 क्षेत्र – 14 शहर
    (3) राजस्थान राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम परियोजना-1 सहयोग – ADB (एशियाई विकास बैंक)
    (4) राजस्थान राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम परियोजना-2
    सहयोग – ADB (एशियाई विकास बैंक) समय दिसम्बर 2019 से मार्च 2024
    (5) राजस्थान राज्य राजमार्ग विकास कार्यक्रम-2 सहयोग – विश्व बैंक
    समय – अक्टूबर 2019 से मार्च 2024
    (6) राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना सहयोग – JICA
    समय – अक्टूबर 2017 से अक्टूबर 2024 क्षेत्र- 27 जिलों की 137 सिंचाई परियोजनाएं

(7) रेगिस्तान क्षेत्र में जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना
ट्रान्च-1 व 2
सहयोग – NDB (न्यू डवलपमेंट बैंक)
समय- मई 2018 से फरवरी 2025
लक्ष्य-7 वर्ष
क्षेत्र- 10 जिलें
(8) राजस्थान में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन के सुदृढीकरण की परियोजना
सहयोग – विश्व बैंक
समय – जुलाई 2018 से मार्च 2024
(9) राजस्थान ग्रामीण जलापूर्ति एवं फ्लोरोसिस निराकरण परियोजना द्वितीय चरण
सहयोग – JICA
समय – जुलाई 2021 से दिसम्बर 2024
(10) द्वितीय बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना सहयोग विश्व बैंक तथा AIIB क्षेत्र – 36
बांध (2020-21 और 2021-22 हेतु) शामिल नोटः- राज्य में सर्वाधिक बाहय सहायता प्राप्त परियोजना ADB के सहयोग से चल रही है।

राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-1
राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-2
राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-3
राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-4
राजस्थान सरकार की योजनाएँ PART-5

 

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights